फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लीलम के ग्रामीणों ने संचार सेवा सुचारू करने की मांग पर किया प्रदर्शन

बंगापानी(पिथौरागढ़)। फाइव-जी के दौर में मोबाइल नेटवर्क को तरस रहे लीलम, बुई के ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया। ग्रामीणों ने संचार सेवा सुचारू करने की मांग पर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्षों से बंद पड़े बीएसएनएल टावर को शीघ्र संचालित करने की मांग की। शनिवार को लीलम में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लीलम और बुई को संचार सेवा से जोड़ने के लिए करीब चार वर्ष पूर्व बीएसएनएल का टावर स्थापित किया गया था। मोबाइल टावर अब तक भी संचालित नहीं हो सका है। संचार सेवा न होने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मानसूनकाल में आपदा की घटनाओं की सूचना प्रशासन तक पहुंचाना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों के समक्ष टावर का संचालन शुरू करने की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र टावर का संचालन कर संचार सेवा सुचारू नहीं कराई गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच बहादुर सिंह, किशोर सिंह, दीपक सिंह, संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें