फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: अपनी मांगों को लेकर गरजे राज्य कर्मचारी, दिया धरना

पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड के तहत कैशलैस इलाज सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन होगा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित रहा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जिले में विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार लंबे समय से हमारी उपेक्षा कर रही है। सरकार को नींद से जगाने के लिए उन्होंने पूर्व में गेट मीटिंग की। सरकार को लगातार ज्ञापन भेजे। इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में हमें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सभी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो वे देहरादून कूच कर उग्र आंंदोलन करेंगे। धरने में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें