फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में उठे सड़क के मुद्दे

पिथौरागढ़। अगरून बैंड-आंवलाघाट सड़क सालों पहले कट गई। अब तक इसकी विधिवत स्वीकृति नहीं मिली है जो हैरानी की बात है। विधिवत स्वीकृति नहीं मिलने से इस सड़क पर डामरीकरण नहीं हो रहा है। यह कहा जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने। कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में सड़क और पुलों के मुद्दे छाए रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि तुलानी-चंडिकाघाट सड़क पर रामगंगा में प्रस्तावित 80 मीटर स्पान का पुल वर्ष 2006 में स्वीकृत हो गया था। अब तक पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने पुल निर्माण के लिए जल्द वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की। उन्होंने बेड़ीनाग-रीठा रैतोली-मुवानी सड़क के पांच किलोमीटर हिस्से का जल्द निर्माण शुरू करने को कहा। वहीं देवलथल क्षेत्र के लोगों ने जर्जर हो चुकीं मेलापानी, उड़ई, हरिनंदा मंदिर, मरौठ सड़कों के सुधारीकरण की मांग की।लुमती, घरूड़ी, मनकोट, बांसबगड़ के ग्रामीणों ने गोदी नदी में बनी ट्रालियों के पास विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टिनशेड बनाने की मांग की। एडीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें