फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया 76वें गणतंत्र दिवस

पिथौरागढ़ जिले में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय कलक्टेट व पुलिस लाइन में डीएम विनोद गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारेाहण किया और राष्ट्रगान के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित झांकियां को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने जनपदवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। डीएम ने कहा कि आज हम सभी 76वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराने के साथ-साथ इसे निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर किए जाने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से देश को गणतंत्र के रूप में विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें