पिथौरागढ़ के धारचूला के पास दारमा और व्यास घाटी के गांवों में तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद शुक्रवार को तेज धूप खिली। जिससे लोगों को राहत मिली। लेकिन भारी बर्फबारी के चलते ऊपरी क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रशासन जेसीबी मशीनों द्वारा सड़क से बर्फ हटाने के काम में जुटा हुआ है।