फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कहा हम नहीं करेंगे काम, दिया धरना

पिथौरागढ़ में लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने दो सूत्रीय मांगों पर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करते धरना दिया। कर्मियों ने कहा मांगें पूरी होने तक वे काम नहीं करेंगे। लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यालय में धरना दिया। कर्मियों ने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण से उन्हें वंचित किया जा रहा है जो सही नहीं है। स्थानांतरण अधिनियम के तहत यह हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रकरणों को सक्षम अधिकारी शासन में भेज रहे हैं। जबकि अधिनियम के तहत सक्षम अधिकारी को स्थानांतरण करने का अधिकार है। कर्मियों ने कहा कि हमारी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी समस्याओं का समाधान होने तक हम काम पर नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में गणेश सिंह रावत, संजीव कुमार पांडे, जगदीश मेहता, संजय कापड़ी, ललित पुनेड़ा, नरेंद्र सिंह, विजय नाथ, राजेंद्र धामी, नारायण दत्त सहित कई कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें