फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की बेटियों के सपनों को उड़ान देगा 'मेरा सपना, मेरा लक्ष्य' अभियान

हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:02 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों का मेरा सपना, मेरा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत आत्मविश्वास और हौसला बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य पर निशाना साधेंगी। डीएम आशीष भटगांई की पहल पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 30-30 छात्राओं को सरकारी संस्थाओं का भ्रमण कराते हुए उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनकी रुचि और लक्ष्य के मुताबिक उन्हें संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ सफलता के टिप्स देकर उनके हौसलों को उड़ान देंगे। कलक्ट्रेट सभागार में मेरा सपना, मेरा लक्ष्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीएम ने जीजीआईसी मुनाकोट और जीआईसी डूंगराकोट की 30 छात्राओं से सीधा संवाद कर इन्हें कलक्ट्रेट, विकास भवन का भ्रमण कराया। डीएम ने कहा कि बेटियों को सफलता के मुकाम पहुंचाने के लिए यह पहल शुरू की है। छात्राओं को उनकी रुचि और लक्ष्य के मुताबिक विशेषज्ञों का साथ मिलेगा। महिला अधिकारियों से उन्हें सफलता के टिप्स मिलेंगे। यदि बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तो निश्चित तौर पर वे सफलता का मुकाम हासिल करेंगी। कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की निरंतरता ही सफलता का असली मंत्र है। प्रशासन छात्राओं का हमेशा मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि महीने में दो बार विभिन्न विद्यालयों की 30-30 छात्राओं से संवाद कर इनकी परेशानी, रुचि और लक्ष्य की जानकारी ली जाएगी। इसी के अनुसार छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एसपी रेखा यादव ने छात्राओं को अपने कार्यालय में आने का निमंत्रण दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें