पिथौरागढ़ जिले के लोगों के लिए घर बैठे अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और विभागों तक पहुंचाने के लिए हेलो हैल्प का शुभारंभ हुआ। डीएम ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिले के लोगों की समस्याओं को देखते हुए यह पहल शुरू की गई है। लोग हेल्प डेस्क के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। खासियत यह होगी कि अपनी स्थानीय भाषा में लोग शिकायत दर्ज कराएंगे। हेल्प डेस्क का मोबाइल नंबर 9458144651 है। वहीं डिजिटल माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए hellohelp.pithoragarh@gmail.com ई-मेल आईडी उपलब्ध है। हेल्प डेस्क पर दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए इनके समाधान की समय सीमा तय होगी।