फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पूर्व सैनिकों ने पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने का विरोध, डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में पूर्व सैनिकों ने पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को शिफ्ट करने का विरोध करते हुए डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कंपनियां शिफ्ट करने के निर्णय को वापस न लेने पर गणतंत्र दिवस से धरना शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बटालियन शिफ्ट कर सीमांत जिले के पूर्व सैनिकों के साथ ही पर्वतीय प्रदेश के पर्यावरण को अनदेखा किया जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि नेपाल और चीन सीमा में बसा सीमांत जिला भूकंप की दृष्टि से जोन-5 में शामिल है। यहां हर साल प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं सामने आती हैं। इन हालात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रथम थल सेनाध्यक्ष जनरल बीसी जोशी ने वर्ष 1994 में जिले में पर्यावरण बटालियन का गठन किया। बटालियन का हिस्सा बन जिले के पूर्व सैनिक पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए जंगलों का विकास कर रहे हैं। इसके जरिए यहां के पूर्व सैनिकों को रोजगार भी मिल रहा है। अब पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को राजस्थान शिफ्ट किया जा रहा है जो सीमांत जिले के साथ ही प्रदेश के हित में सही नहीं है। इससे सीधे तौर पर पूर्व सैनिकों के हित भी प्रभावित होंगे। सभी पूर्व सैनिकों ने सीएम से केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से वार्ता कर बटालियन की कंपनियों को शिफ्ट करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस फैसले पर रोक नहीं लगी तो वे 26 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में दिवाकर बोहरा, श्याम विश्वकर्मा, शेर सिंह ,ललित सिंह, भुपाल सिंह, भगवान सिंह, मंगल सिंह, पान सिंह शाही सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे। वहीं संगठन की मदकोट और मुनस्यारी की शाखा के पूर्व सैनिकों ने भी एसडीम आशीष जोशी के माध्यम से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को ज्ञापन भेजकर अपना फैसला बदलने की मांग की। ऐसा न होने पर पूर्व सैनिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में चंद्र सिंह कार्की, विनोद सयाला, भगत सिंह, हुकम सिंह नेगी, प्रकाश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें