फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना जारी

गायत्री जोशी Updated Wed, 28 Jan 2026 05:58 PM IST

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में जिले भर के पूर्व सैनिकों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। 1971 का युद्ध लड़ने वाले बुजुर्ग पूर्व सैनिक उमेद सिंह और गिरधर सिंह भी दवा खाकर धरने पर बैठे। सभी ने कहा कि यह फैसला वापस लेने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय प्रदेश के वीरान जंगलों को हरा-भरा करने के लिए पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन स्थापित की गई है। इसमें शामिल होकर पूर्व सैनिकों ने इस कार्य को बखूबी अंजाम तक पहुंचाया है। वहीं पर्यावरण बटालियन के जरिए पूर्व सैनिकों को रोजगार मिल रहा है इससे पलायन भी रुका है। अब पर्यावरण बटालियन को गुजरात और राजस्थान शिफ्ट किया जा रहा है जो प्रदेश के लोगों के साथ ही यहां के पूर्व सैनिकों के हितों की अनदेखी है। धरने को पार्षद मोहित चौंसाली, भूपेंद्र सिंह कठायत सहित जिले की कई महिलाओं ने अपना समर्थन दिया। सभी ने कहा कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना देने वालों में दीपा जोशी, प्रमिला बोहरा, कमलेश जोशी, महेश पांडे, त्रिलोक सिंह, ललित रावत, राजेंद्र जोरा, बलवंत सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और अन्य लोग शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें