फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका, बोले- भाजपा शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त

कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, बलात्कार, गोली चलाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे आम जनता अपने को असुरक्षित मशहूर करने लगी है। देवभूमि में ऐसे कृत्य होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस-प्रशासन सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर सीएम का पुतला फूकते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। आए दिन हत्या हो रही हैं और दोषी बेखौफ घूम रहे हैं। महिलाओं और बेटियों के दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार की इन जनविरोधी नीतियों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। जनता भी सब समझ चुकी है जो भविष्य में इस नाकाम सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु ओझा, नवीन कापड़ी, कोमल शाही, सुभाष पांडे, देवा लुंठी, भूपेश नगरकोटी, मुस्तकिम, रहीम कुरेशी, मनोज धामी, दीपक लुंठी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें