चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। भाजपा के नेता दुष्कर्म में शामिल हैं। सभी ने ऐसा करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला। जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि चंपावत में भाजपा नेताओं ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना देवभूमि को शर्मशार करने वाली है और मानवता के खिलाफ है। पूर्प दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं। महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा के नेता ही इन कुकृत्यों में शामिल हैं। भाजपा सरकार ऐसे लोगों को बचाती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंपावत में नाबालिक से दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र भट्ट, सुधीर चौहान, निशीद उप्रेती, राहुल लुंठी, दीपक लुंठी, मो. कासिफ, अमित कुमार, नवीन कापड़ी आदि शामिल रहे।