फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंडाक सड़क संकरी होने पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, चौड़ीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

गायत्री जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 01:19 PM IST

पिथौरागढ़ में पर्यटन की दृष्टि से चंडाक सड़क महत्वपूर्ण है। वहीं मोस्टमानू में बन रहे मेडिकल कॉलेज को भी यही सड़क जोड़ेगी। गोरंग घाटी के 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए भी यही सड़क एकमात्र जरिया है। संकरी होने से इस सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं। गोरंग घाटी सहित नगर के लोग लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। ऐसे में कांग्रेस ने इस हादसे के पीछे सरकार को जिम्मेदार बताया है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि यदि सड़क चौड़ी होती तो शायद यह घटना नहीं होती और युवक को काल के गाल में न समाना पड़ता। उन्होंने शीघ्र सड़क का चौड़ीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें