फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अजय ने 750 किमी पैदल चलकर बाल भिक्षा, बाल श्रम के खिलाफ किया जागरूक

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अजय ओली ने पीसीएम ग्रुप के साथ मिलकर बाल भिक्षा और बाल श्रम के खिलाफ नंगे पांव भारत यात्रा कर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि 60 दिन तक भारत के 16 राज्यों में 750 से अधिक किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा कर विभिन्न शहरों में 200 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यात्रा से लौटे घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने रोजाना 15 से 20 किलोमीटर वह नंगे पैर चले। इस पूरी यात्रा के दौरान वह 16 राज्यों के 70,000 से अधिक बच्चों से मिले और उन्हें एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम से जोड़कर अभियान सफल बनाया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और बालश्रम या बाल भिक्षा में लिप्त बच्चों का जीवन संवारना है। अजय इससे पहले उत्तर भारत की 35 यात्राएं कर चुके हैं। 17000 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और चार लाख से अधिक युवाओं को अब तक जागरूक करने वाले अजय ओली को भारत सरकार की ओर से 2021 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2018 में उनका नाम सबसे लंबी नंगे पांव जागरूकता यात्रा करने के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अंकित है। इस अवसर पर सोसायटी के गिरीश ओली भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें