फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कीर्तिनगर बरसोली गांव में व्रत तोड़ का आयोजन, लोगों ने मां शारदा देवी का किया पूजन

रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Nov 2024 01:47 PM IST

श्रीनगर कीर्तिनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल क्षेत्र के बरसोली गांव में व्रत तोड़ का आयोजन किया गया। लोगों ने मां शारदा देवी का हवन यज्ञ के साथ पूजन एवं भजन कीर्तन किया।बरसोली गांव में प्रत्येक साल इगास के दूसरे दिन व्रत तोड़ का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर गांव में स्थित शारदा देवी मंदिर में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन किया जाता है। सुबह गांव से कुछ दूरी पर छौड़ा से बबला घास लेकर उससे करीब 50 मीटर से अधिक लंबा रस्सा बनाया जाता है, जिसमे प्रत्येक परिवार की भागीदारी होती है। उसके बाद इस रस्से को प्राचीन पानी के नऊ (पानी का कुएं) में नहलाकर इसका आधा हिस्सा मां शारदा देवी मंदिर पर लपेटा जाता है, जबकि आधे हिस्से को गांव के बड़े खेत में ले जाकर रस्साकशी की जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें