पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में भालू और गुलदार के हमलों के बाद भी लोगों में जंगली जानवरों की दहशत है। जिससे निजात नहीं दिलाए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने गुलदार और भालू की समस्या के निस्तारण के लिए शीघ्र ही कार्रवाई करने की मांग उठाई। कांग्रेसी कलक्ट्रेट के समीप स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने धरना देकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भालू राठ क्षेत्र में कई गोशालाओं को तोड़कर करीब 42 मवेशियों को मार चुका है। गुलदार भी ग्रामीणों के घर आंगन में आए दिन धमक रहा है। जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है तो ग्रामीण भी दहशत में हैं।