गढ़वाल विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन। गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर गेट के समीप की नारेबाजी। केंद्र सरकार से अतिशीघ्र कुलपति की नियुक्ति किए जाने की मांग। 31 अक्टूबर को हो चुका है कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल का कार्यकाल समाप्त। अभी तक नहीं हो पाई नई कुलपति की नियुक्ति। छात्रों को झेलनी पड़ रही है परेशानी, प्रशासनिक कार्य भी हो रहे प्रभावित।