श्रीनगर गढ़वाल में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने युवाओं पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।