फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ उदघाटन समारोह में गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, युवाओं को लेकर कही ये खास बातें

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। जिससे राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार युवाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को भी लागू करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें