मां धारी देवी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंदिर समिति के पुजारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने स्थल से ही जिलाधिकारी ल एवं आपदा सचिव से वार्ता कर शीघ्र ही मंदिर समिति के पुजारियों एवं आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।मां धारी देवी के समीप बने पुल की सुरक्षा को लेकर भी मंत्री ने विशेष पहल की। उन्होंने सिंचाई विभाग को पुल के किनारे सुरक्षा दीवार का आकलन (आगणन) तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में पुल को किसी भी प्रकार की क्षति का सामना न करना पड़े और श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु किसी तरह की असुविधा न हो। धारी देवी मंदिर में जल स्तर कम होने से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला हुआ है।