फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में विसर्जित की गई भाजपा नेता रीता बहुगुणा के पति की अस्थियां

Renu Saklani Updated Tue, 19 May 2026 01:59 PM IST

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा के पति की अस्थियां मंगलवार को श्रीनगर स्थित आईटीआई घाट पर अलकनंदा नदी में विसर्जित की गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस संस्कार में परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक अंतिम विधियां पूरी कीं।अस्थि विसर्जन संस्कार कुलपुरोहित पंडित किशोर जोशी एवं अभिषेक बहुगुणा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान स्व. जोशी के पुत्र मयंक जोशी और पुत्रवधु ऋचा जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।गौरतलब है कि पूरन चंद्र जोशी का हाल ही में लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया था। मंगलवार को उनकी पैतृक नगरी श्रीनगर में अलकनंदा तट पर अस्थियों का विसर्जन किया गया।स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जनपद के पाबौ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गडेरा, पट्टी खातस्यूं के निवासी थे। कार्यक्रम में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें चाचा कमलेश जोशी, भतीजे विनोद जोशी और भारतेंदु जोशी शामिल थे।बताया गया कि पूरन चंद्र जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर से प्राप्त की थी, जबकि बीएससी की पढ़ाई उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर से की थी। उनके पिता गोपाल दत्त जोशी राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में शिक्षक रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें