फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे शहर के मार्ग

वाल्मीकि प्रकट समारोह समिति की ओर से बीते रविवार शाम से ही जयंति को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रात्रि जागरण और भजन कीर्तन के साथ सोमवार सुबह एजेंसी चौक स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समिति की ओर से महर्षि की पूजा अर्चना हुई। जहां से शोभा यात्रा शुरू होते हुए अपर बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, धारारोड, बस स्टेशन से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा एजेंसी चौक पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाए। लोगों ने श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। वाल्मीकि समाज के युवकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर बरेड़ी व मुदगल पर विभिन्न करतब किए। यात्रा को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांग्रेस नेता व पूर्व आईएएस सुंदरलाल मुयाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि जागरण में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें