बरसात के चलते रोडवेज डिपो में जमा होने वाला बारिश का पानी उससे सटे इलाकों में घुस रहा है। इससे गुस्साई महिलाओं ने मंगलवार को रोडवेज परिसर में हंगामा काटा। उन्होंने एआरएम से जल्द समस्या का निस्तारण करने की मांग की। मंगलवार को भाजपा नेता भावना भट्ट के नेतृत्व में महिलाएं रोडवेज परिसर पहुंचीं। कहा कि रोडवेज में उचित निकासी नहीं होने से पानी ईदगाह आदि जगहों में घुस रहा है। इससे लोगों को सड़कों पर पैदल चलना तक दूभर हो गया है। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की। यहां अमिता लोहनी, सरिता सती, लक्ष्मी रावत, गुड्डी नेगी, गीता पांडे, मंजू नेगी, अंबिका रावत आदि रहीं।