हल्द्वानी शहर की सद्भावना कॉलोनी और मंडी समिति स्थल के निकट दस दिन के अंतराल में चेन स्नेचिंग की हुई दो घटनाओं का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। सीसीटीवी के जरिये दोनों लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रामपुर के रहने वाले ये बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। उन्होंने जिस सराफ को चेन बेची थी, उसे भी पकड़ा लिया।