फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, छात्रा से छेड़छाड़ पर हाथापाई की की बात आई सामने

हीरा मेहरा Updated Tue, 19 Aug 2025 03:17 PM IST

छात्रसंघ चुनाव होगा या नहीं, इसे लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है लेकिन एमबीपीजी काॅलेज में छात्र नेताओं ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कॉलेज में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। छात्रा से छेड़छाड़ के बाद मारपीट होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने छेड़छाड़ की बात से मना किया है और दोनों पक्षों को शांत करा दिया। सोमवार दोपहर एमबीपीजी काॅलेज परिसर में दो छात्र नेताओं के गुट भिड़ गए। मारपीट होते ही छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। काॅलेज प्रशासन ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली से टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। हंगामा कर रहे छात्रों के एक गुट का कहना था कि 13 अगस्त को काॅलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष छात्रा के साथ छेड़खानी की गई थी। इसका विरोध करने पर कुछ लड़कों ने हंगामा करने के साथ ही मारपीट की। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि छेड़छाड़ जैसी कोई बात जांच में सामने नहीं आई। इस मामले में तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें