कालाढूंगी तहसील क्षेत्र के किसान इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक से जूझ रहे हैं। बीते कई दिनों से हाथियों के झुंड धान, गन्ना आदि की खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद फसलों को सुरक्षित रखना बेहद कठिन हो गया है। दिन-रात खेतों में पहरा देने के बावजूद फसलें बचाई नहीं जा पा रही हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजे और सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि "किसान देश का अन्नदाता है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। अगर यही हाल रहा तो भविष्य में किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।