फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- सरकार चाहती है छात्रसंघ चुनाव कराना

भीमताल में उच्च शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रसंघ चुनाव करानी चाहती है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र रिव्यू पर न्यायालय गए हुए हैं। न्यायालय का जैसा आदेश होगा सरकार वैसा करेगी। मंत्री ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की लापरवाही से इस बार 30 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाया है इसके लिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं। मंत्री ने यह बात बृहस्पतिवार को भीमताल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। मंत्री ने बृहस्पतिवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जनपद के 200 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें