फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में पेंशनर्स ने रखीं मांगें, 80 साल से अधिक उम्र के दो वरिष्ठों को मिला सम्मान

हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Nov 2025 01:50 PM IST

राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज सभागार में आयोजित हुआ। अधिवेशन में 80 वर्ष से अधिक आयु के दो पेंशनर्स पान सिंह रौतेला और ललित मोहन सनवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न मांगों के संबंध में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष शांति मेहरा को मांगपत्र सौंपा गया। बुधवार को हुए अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी शांति मेहरा ने किया। इस मौके पर पेंशनर्स की ओर से 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर मूल पेंशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने, गोल्डन कार्ड योजना को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने, सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता और वरीयता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रत्येक थाने और कोतवाली में वरिष्ठ नागरिक सहायता अनुभाग का गठन करने की मांग रखी गई। इससे पूर्व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। बच्चों ने छोलिया नृत्य भी प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें