फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में डांडिया नाइट ने मचाई धूम

नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से डीएसए बास्केटबॉल मैदान में हैप्पी होम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें शहर की करीब पांच सौ महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डांडिया क्वीन का खिताब मीनाक्षी आर्य को दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हैप्पी होम के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी, डीएसए के महासचिव अनिल गढ़िया और प्रवक्ता बबीता पंत ने किया। इसके बाद महिलाओं ने मैंने पायल जो छनकाई..., रंगीला तारा पंखुला रे..., कमरिया थारो कमरिया..., आदि गीतों पर नृत्य किया। प्रतियोगिता में मीनाक्षी आर्य को डांडिया क्वीन चुना गया। ज्योति नौला प्रथम, कनिका बिष्ट द्वतीय, संस्कृति पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। मोनिका पांडे सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस, सुरभि मिश्रा बेस्ट स्टेप, रश्मि बेस्ट कॉस्टयूम, मिनी जोशी बेस्ट अटायर, दीपा बिष्ट बेस्ट विजुअल, रश्मि बेस्ट एनर्जी डांस और आकांक्षा साह बेस्ट ज्वेलरी का खिताब दिया गया। रंजना बिष्ट, दिव्या शाह, सनाया सारंग को विशेष पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक सीमा जोशी, इशा शाह रहीं। यहां क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौढियाल, दीपा पांडे, रानी शाह, प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, कविता त्रिपाठी, अमिता शाह, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें