फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: मां पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन

नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित प्रसिद्ध मां पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इन कार्यक्रमों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष आरती मुख्य आकर्षण रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह विधि-विधान के साथ गणेश पूजन और मां पाषाण देवी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के साथ हवन संपन्न किया गया। दोपहर एक बजे से मंदिर प्रांगण सुंदरकांड की चौपाइयों और भजनों से गुंजायमान रहा, जिसमें मंजू रौतेला, रश्मि राणा, विमला तिवारी और जानकी बिष्ट सहित कई महिला श्रद्धालुओं ने सुमधुर प्रस्तुति दी। शाम के समय मां पाषाण देवी की भव्य पच आरती उतारी गई, जिसके दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सफल आयोजन में अमित डालाकोटी, प्रमोद सुयाल, नवीन तिवारी, तारा पांडे, दीप जोशी, भगवती शर्मा आदि जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें