फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गली से निकल रही टैक्सी ने सड़क पर दौड़ती कार को उड़ाया, वीडियो वायरल

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर वाहन बेकाबू होकर दौड़ रहे हैं। बुधवार रात एमबीपीजी कॉलेज के पीछे गली से तेज गति से आई कार ने मुख्य सड़क पर दौड़ रही कार को टक्कर मार दी। इसके बाद जाम लगने पर एक व्यक्ति से मारपीट भी की गई। पुलिस ने दोनों कार को कब्जे में ले लिया। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात टैक्सी नंबर की एक कार को चालक तेजी से दौड़ा रहा था। वह जगदंबानगर से मुखानी मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था। पानी टंकी मोड़ पर भी उसने रफ्तार धीमी नहीं की और सामने से गुजर रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुख्य सड़क से आ रही कार की दिशा ही बदल गई। हादसे में दोनों कार के चालक बाल-बाल बच गए और मौके पर जाम लग गया। इस जाम में शराब पिया एक व्यक्ति भी फंस गया। वह दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए कहता रहा, लेकिन वाहनों में सेंसर लगे होने के कारण वह स्टार्ट नहीं हुईं। इससे नाराज व्यक्ति एक चालक को पीटकर फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें