नैनीताल पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि डेमोग्राफी बदलना कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि, धरती का यथार्थ है। केंद्र और राज्य सरकार इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रही हैं जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे।