फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कॉर्बेट वॉटरफॉल का किया शुभारंभ, सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज अंतर्गत नयागांव स्थित कॉर्बेट वॉटरफॉल का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक आधारित पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट वॉटरफॉल एक आकर्षक पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटकों को उत्तम सुविधाएं मिलनी चाहिए। इससे वन विभाग की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने नैनीताल रोड में खाली पड़ी वन भूमि में जंगल बन बनाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें