बारिश के चलते पाटकोट में उफान पर आए पीरमूली नाले में कार बहने से बच गई। शुक्रवार दोपहर पाटकोट क्षेत्र में तेज बारिश से पीरमूली नाला उफान पर आ गया। पाटकोट निवासी रविंद्र कुमार रिंकू ने बताया कि नाले को कार सवार लोग पार करने की कोशिश करने लगे लेकिन नाले के बहाव में कार बहने लगी। समय रहते कार सवार दो युवक उतर गए और बाद में ग्रामीणों ने कार को रस्सी से बांध दिया। नाले में बहाव कम होने पर ग्रामीणों ने कार को नाले से निकाला।