नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने जिला बार पदाधिकारियों से कहा कि वह बार के 111 वर्ष के गरिमामयी इतिहास को बनाए रखने के प्रयास करें। सभी निजी स्तर पर बेहतर कार्य करने की कोशिश करें। इससे पूर्व उन्होंनेे जिला बार के नवनियुक्त अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली समेत अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।जिला बार सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायाधीश राकेश थपलियाल ने जिला बार उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उप सचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्या, शशांक कुमार, गौरव कुमार को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज सुबीर कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर अधिवक्ता हित में कार्य करें।नवनियुक्त अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह अधिवक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। सचिव दीपक रुवाली नेे कहा कि इस वर्ष जिला बार नैनीताल से अन्यत्र गए न्यायालयों को यहां लाने व कैंप करवाने के हरसंभव प्रयास करेंगे। इससे पूर्व बार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, सीजेएम रवि प्रकाश, निवर्तमान अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, शरद साह, अरुण बिष्ट, पंकज चौहान, अखिलेश साह, सुशील कुमार शर्मा, मंजू कोटलिया, हल्द्वानी बार संघ अध्यक्ष किशोर पंत, गोविंद सिंह बिष्ट, संजय सुयाल, जीएस बर्थवाल आदि रहे।