फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बनभूलपुरा में गरजा गजराज का बुलडोजर, नालियों के ऊपर किए गए 100 से अधिक पक्के मकान तोड़े

नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने सोमवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित लाइन नंबर आठ में दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। हल्का विरोध भी हुआ, इसके बावजूद नालियों के ऊपर किए गए सौ से अधिक पक्के निर्माण हटा दिए। मेयर टीम की हौसला अफजाई करते रहे। उन्होंने एक बार स्पष्ट किया कि अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। दोपहर बाद नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम दो जेसीबी मशीनें लेकर लाइन नंबर आठ में पहुंची। कुछ देर बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी वहां पहुंच गए। टीम ने बुलडोजर की मदद से गली की शुरुआत से ही अभियान शुरू किया। अलग-अलग स्थानों पर नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब हटाए, झांपों और नालियों के ऊपर बनाई गई सीड़ियों व दीवारों को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें