नैनीताल के मल्लीताल मैदान में समतलीकरण के दौरान नाली का लेवल मैदान से ऊपर होने की शिकायत पर विधायक सरिता आर्या निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। विधायक ने एसडीएम व अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। कहा सरकार के रुपयों का दुरुपयोग न हो। मंगलवार को विधायक के निरीक्षण के दौरान नालियों में पानी की निकासी ठीक से नहीं होने पर कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने कहा कि प्रशासन लीपालोती करते हुए सरकार को बदनाम कर रहा है। मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी ने कहा प्रशासन केवल जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ भड़का रहा है। जिसका खामियाजा त्रिस्तरीय चुनाव में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव से कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने भूमियाधार व खुर्पाताल से अतिक्रमण हटाया। जिससे वहां के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। जबकि अन्य समय प्रशासन को अतिक्रमण की याद नहीं आती।