फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीमताल में चेयरमैन समेत सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

नगर पालिका भीमताल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा और सभासद विमला आर्या, रामपाल सिंह गंगोला, हेमा दुम्का, प्रकाश चंदोला, दीपक कुमार, उमेश पाठक, शुभम नैनवाल और नीरज रैकुनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा कि वह भीमताल में पार्किंग, सीवर, पेयजल, उद्योग, मास्टर प्लान और प्राधिकरण की समस्या को हल किया जाएगा। सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों को हल कराने की बात कहीं। इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सतीश लाल टम्टा, सीओ सुमित पांडे, डीके डालाकोटी, आशा आर्य, सतीश टम्टा, विपिन सनवाल, दीपू मेहरा, राजू खान, प्रेम कुल्याल, जगदीश सनवाल, सुरेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें