फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए अर्णव व नकुल का चयन

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में मेजबान डीएसबी परिसर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बेहतर तर्क और कौशल का प्रदर्शन करने वाले अर्णव त्रिपाठी और नकुल देव साह का चयन दिल्ली में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ और विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। परिसर के कला संकाय के सभागार में वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवा वर्ग के सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ्य में सहायक है विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विचार रखे। इस दौरान डीएसबी परिसर नैनीताल विजेता जबकि एचएनबी कॉलेज खटीमा उपविजेता रहा। चयनित विद्यार्थी अर्णव व नकुल राष्ट्रीय स्तर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं न केवल लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण भी करती हैं। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. ललित आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें