नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बीडी पांडे अस्पताल के पीछे गोदाम में सुबह सवेरे आग लग गई। आग की चपेट में वहां पार्क छह दो पहिंया वाहन भी चपेट में आ गए। बता दें कि मल्लीताल बीडी पांडे अस्पताल के पीछे एक गोदाम में सुबह चार बजे आग लग गई। जब आग बढ़ी तो आसपास के लोगों को पता लग पाया। लोगों ने दमकल को सूचना दी लेकिन तब तक वहां पार्क छह दो पहिंया वाहनों में भी आग लग चुकी थी। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। एसएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग किसी अराजक तत्व ने लगाई या बिजली के शॉट सर्किट से लगी इसकी जांच की जा रही है।