38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक की गई। समापन समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। खेल मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से हम प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन अभी तक करते आये हैं। समापन कार्यक्रम भी भव्य एव सफलतापूर्वक संपन्न हो इसके लिए सभी की भागीदारी व जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में आवश्यक व्यवस्थायें और समय सुनिश्चित हों इसके लिए उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खेल प्रेमी, महानुभाव जो 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आ रहे है उनके रात में ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए जाए। उन्होंने कहा उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों मे 7वें पायदान पर है जो खुशी की बात है। समापन समारोह में उत्तराखंड के सभी पदक विजेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।