फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियां, एक्शन मोड में मेला प्रशासन

Renu Saklani Updated Sun, 17 May 2026 12:08 AM IST

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए इससे जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद तेज। मेलाधिकारी सोनिका सभी तैयारियों पर लगातार नजर बनाए रखने के साथ ही प्रतिदिन अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति का जायजा ले रही हैं। साथ ही कुंभ मेले को लेकर किन क्षेत्रों में अतिरिक्त कार्य किए जाने आवश्यक हैं, इसकी भी समीक्षा कर नई योजनाओं को तैयार कराने और उन्हें समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित कराने में जुटी हैं। इसी क्रम में शनिवार को मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग निर्माण, पैदल पुल, सड़क चौड़ीकरण और घाटों के सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। खड़खड़ी क्षेत्र से हुई, जहां सूखी नदी पर कुंभ मेला मद से स्वीकृत डबल लेन पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। मेलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल कुंभ मेले के दौरान यातायात का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें