फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में दूसरे दिन भी स्कूल वाहनों पर सख्ती, 45 वाहनों के चालान

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूलों और प्रमुख मार्गों पर स्कूल बसों व अन्य विद्यालय वाहनों की जांच की। इस दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, लेडी अटेंडेंट समेत सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। जांच में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर मोटरयान अधिनियम के तहत 45 विद्यालय वाहनों के चालान किए गए। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें