फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में इलेक्ट्रिक बस और ई-गोल्फ कार्ट सेवा के विरोध में उतरे ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा चालक

हरिद्वार में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बस सेवा और हरकी पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से शुरू की जाने वाली ई-गोल्फ कार्ट सेवा के विरोध में ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा चालकों ने मोर्चा खोल दिया है। ऑटो विक्रम ई-रिक्शा संयुक्त महासंघ के पदाधिकारी और चालक ऋषिकुल मैदान में एकत्र हुए और सेवाओं के खिलाफ जमकर विरोध जताया। महासंघ के अनुसार, शहर के करीब 14 हजार ई-रिक्शा चालक और चार हजार ऑटो चालक इस विरोध में शामिल हैं। चालकों ने नगर निगम का घेराव करने का ऐलान किया है। उनका विरोध इन नई परिवहन सेवाओं से अपने रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें