बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद हरिद्वार एवं बजरंग दल हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन चंद्राचार्य चौक से पुराने रानीपुर मोड़ तक निकाला गया, जहां बांग्लादेश का पुतला दहन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही हिंदू प्रताड़ना के प्रति रोष प्रकट किया गया।