फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, रोमांचक मुकाबलों के बाद देहरादून बना चैंपियन

चार दिन तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद 14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का शुक्रवार को भल्ला स्टेडियम में समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में जनपद देहरादून पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान हरिद्वार पुलिस को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) सुनील कुमार मीणा रहे। आयोजन सचिव व एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैंड की मधुर धुनों के बीच परेड के बाद मुख्य अतिथि और एसएसपी ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हरिद्वार पुलिस की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज आयोजन सचिव को सौंपा और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इसके बाद खिलाड़ियों, अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया। फाइनल मुकाबले में देहरादून पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 185 रन का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में हरिद्वार पुलिस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन पर ही सिमट गई। हालांकि खिताब देहरादून के नाम रहा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर व्यक्तिगत पुरस्कार हरिद्वार पुलिस ने अपने नाम किए। बेस्ट बल्लेबाज हरिद्वार के नरेंद्र सिंह, बेस्ट बॉलर ललित चौहान, बेस्ट कीपर/फील्डर रणवीर सिंह चुने गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें