फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 14 बाइकें बरामद

सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। चोरी हुई बाईकों में अकेले सिडकुल से आठ शामिल हैं। बुधवार को सिडकुल थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। एसएसपी ने बताया कि लगातार चोरी के मामले सामने आने पर इन पर रोक लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में टीम गठित की गई और वाहन चोरों की तलाश शुरू की गई। इस बीच मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान सिडकुल क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सौरभ निवासी बहादराबाद, संजय निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर, सुनील निवासी रामपुर थाना कोतवाली देहात जिला बिजनौर, अक्षय निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की गई, इनमें आठ बाईकें सिडकुल क्षेत्र से चोरी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें