पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस और नशा तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की कार से 900 से ज्यादा नशे के कैप्सूल बरामद हुए।