एस एम जे एन महाविद्यालय में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक न्यूज के संदर्भ में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्राचार्य कार्यालय में आहूत यह आवश्यक बैठक प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा की अध्यक्षता में संपादित की गई।