कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के बाद स्वच्छता अभियान हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक तथा शैक्षणिक संगठनों के सहयोग से जनपद में बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने गंगा घाटों तथा सीसीआर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ने भी सफाई अभियान में प्रतिभाग किया।